याद कर बरसों तूने उसे
न रोने दिया, न सोने दिया
तू रोता रहा, रुलाता रहा
वो हंसती मुस्कुराती रही
तू लड़खड़ाता, गिरता रहा
वो उंगली मगर पकड़े रही
तू सोता, मुस्कुराता रहा
वो उनींदी सी जगती रही
वो हमेशा पूरी करती रही
तेरी माँगे बेहिसाब
शायद ही तू कभी दे पाये
उसके जगरतों का हिसाब
उसके लिए तो आज भी
उतना ही मासूम है तू
आती है तुझे चादर उढाने
अब भी जब सोता है तू
#happymothersday
