मजबूर है मजदूर क्यों
किसान परेशान क्यों
मुआवज़ा है मेहनत का
फिर भला ये अहसान क्यों?

उसने बनायीं इमारतें
पर घर में दरवाजा नहीं
उसका घर है टूटा बिखरा
फ़िर ये महल आलीशान क्यों?

उसने उगाई फसल सारी
थाली मग़र ख़ाली सी है
तमाम दावतों में तेरी
फ़िर पकवान बेहिसाब क्यों ?

#happylabourday