मैं कितना भी मुंतशिर ही सही ज़माने के लिए
तेरी यादों को मगर बहुत सहेज कर रखा मैंने
कितनी भी उलझनों में हों खयालात मेरे मगर
अपने इश्क़ को बहुत समझाया सुलझाया मैनें
ज़माना चाहे कितना ही ख़ुदग़र्ज़ पुकारे मुझे
तेरी खुशियों के लिए अपना वज़ूद लुटाया मैंने
गम नहीं कोई अब,ज़माने की रुसवाई का मुझे
तेरी बेवफाई का गम दिल में दफना दिया मैंने
#wandering_gypsy_rns
