तुम थे तो, तुम्हारी हुकूमतें और दस्तूर तुम्हारे थे
न हो परेशां कि कैसे होगा दस्तूरे दुनियां तेरे बगैर
नेकी बदी का लेखाजोखा साथ लिए जा अपने तू
बदी के साथ तेरी नेकियां भी गुम जाएंगी तेरे बगैर
खुशफहमी ये जायज़, कि तूने किये कमाल कई
गलतफहमी न पाल कि कुछ थम जाएगा तेरे बगैर
कितने ही थे शामिल इस घुड़दौड़ में तुमसे पहले
चलती रही है दौड़ यूं ही, चलती रहेगी तेरे बगैर
