सोचता हूँ इस होली पर
तितलियों से
थोड़े रंग उधार लूँ
थोड़ी चंचलता
थोड़ा भोलापन भी
फिर बस उस रंग से
खेलूँ होली
तितली की अल्हड़ता लिए
स्वच्छंद फिरूँ
बिना झिझक के
रंग के कण कण के संग
बिखेरूँ अनवरत ख़ुशियाँ
थोड़े बहक गये
इन होली के रंगों को
कुछ नये मायने दूँ
शालीनता से दूर हो गये रंगों को
एक नया आयाम दूँ
#happyholi
