कुछ किस्से थे उनके, कुछ दास्तानें थी अपनी

सोचा ज़िन्दगी के तजुर्बों की इक किताब लिखूं


कुछ नग़मे नए थे उनके, कुछ दर्द मेरे पुराने थे

कुछ उनसे सुनने थे,कुछ उनको भी सुनाने थे


कभी कहानी मुकर गयी ,कभी किस्से गुम गए,

कभी नज़्म ने मुंह फेरा,कभी लफ्ज़ गुम हो गए


न दर्द को निज़ात मिली,न नग्मों को सुर मिला

अरमां सब बिखर गए,और कारवां ये थम गया


कुछ बिखरे अधलिखे पन्ने,समेट तो लिए मगर

न कहीं शुरुवात मिली,न कहानी का अंत मिला


आज भी हूँ उधेड़बुन में,कुछ लिखूं कि ना लिखूं

दर्द को रहने ही दूँ , या कि किताब में उड़ेल दूँ


बहुत सोचा फिर तय किया चलो कुछ ऐसा लिखूं

दबा के एहसास-ए-दर्द को मुस्कराती किताब लिखूं