क्यों जलता है मेरा मुल्क अपने ही चिरागों से कौन दिखाता है चिंगारी अपने ही आशियानों को कौन बनाता है इन चिरागों को आग का सामां कौन उजाड़ता है यूं अपने ही गुलिस्तानों को कैसे हैं ये चिराग जो जलाते हैं अपना ही घर कैसी ये मजबूरी कि दर्द बाँटते हैं अपनों को जो जलाए मुल्क मेरा कैसे कहूं वो अपना है कौन भला यूं आग लगाता है अपने ही सपनों को wandering_gypsy_rns
