कतार का आख़िरी सिरा हूं मैं
इक गरीब झोपड़ी का पता हूं मैं

यहाँ तक आते थक जाते हैं सब
पता होते हुए भी लापता हूं मैं

बारिशों तूफानों को पता है मगर
हर मौसमों में उनका मेजबां हूं मैं

दिल को मना लेता हूं ये सोचकर
दुनियाँ में अभी अकेला नहीं हूं मैं