तिनका तिनका बढ़ता जीवन

हर तिनके का अपना जीवन

कण कण रसता बसता जीवन

क्षण क्षण घटता बढ़ता जीवन


जीवन का सच ही है जीवन

झूठ नहीं जी पाता जीवन

बस जीवों की सुध लेने वाले

जी पाते हैं हर्षित जीवन


चढ़ते ढलते सूरज की मानिंद

उहापोह से भरा है जीवन 

चढ़ते सूरज की चमक के जैसे

ढलता सूरज भी देता जीवन


जीने मरने में कुछ फर्क नहीं है

जीवन मौत है मौत भी जीवन

जिया नहीं तो मौत से बदतर

जी पाएं तो मौत भी जीवन


क्यों जीवन से मांगें है इतना

कि मरण से यूं डर जाए जीवन

जीवन मरण तो चक्र है सारा

मरण के बाद है फिर नव जीवन