अंतहीन इंतज़ार मेरा
पेड़ की छाँव तले
शांत मंथर झील को तकते
उसके और अपने अंदर के
उमड़ते तूफ़ान को महसूस करते
कब यूँ ही शाम हो गई
कब दिन ढला पता नहीं
चाँद को निहारते
तारों को गिनते
बेसुधी के खुमार में
अंधेरों की मार में
कब सुबह हुई पता नहीं
कब गगन भी सुर्ख हो गया
पलकों पर सपने समेटे
मेरी उनींदी आँखों की मानिंद
कब पंछियों के कलरव में
उभर आये दर्द सारे पता नहीं
