गिनती के मिले हैं चार पल
ज़िंदगी थोड़ा थम थम के चल
हर लम्हें को उसका हिसाब दे
रिश्तों को थोड़ा निभा के चल
कुछ मुस्कराहटें यूँ ही बाँट दे
कभी मुस्कुरा ले तू ख़ामख्वाह
कर ले ख़ुद से कभी गुफ़्तगू
कभी औरों से दर्द बांटती चल
कभी पोंछ ले ग़ैरों के आँसू
तेरे अश्क थम के रह जाएँगे
हर तूफ़ाँ से पार पायेगी नैया
डूबते को तू सहारा देती चल
रफ़्तार में हैं जो गुज़र गए
वो लम्हें तो बस गुज़र गये
जिन लम्हों से चार बात की
बस वही काम आयेंगे कल
#wandering_gypsy_rns
