ज़िंदगी की किताब के भी, फलसफे लाज़वाब हैं
सफ्हे हैँ कुछ सियाह से,और कुछ आफताब हैं

हर क़दम पर ठोकरों की, सीख तो दर्ज़ है बराबर
कहीं बिल्कुल साफ, कहीं धुंधलके का नक़ाब है

हर किताब भी यहाँ, हर कहानी भी लाजवाब है
कांटे भी, खुशबू भी, हुस्न भी,मानो कोई गुलाब है

क़िरदार हर, तैर कर, जाता है दरिया-ए-दर्द से
पार पाकर जानता है ,कि खुशियां भी बेहिसाब हैं