जिंदगी कभी कहकहे तो कभी दर्द सी
चटक रंगों सी कभी तो कभी जर्द सी
कभी खुद में सिमटती मासूम प्यार सी
बिखर जाती है फिज़ा में कभी गर्द सी
पल पल में बदलती है अपने मिजाज़
कभी कोयले सी गर्म कभी सर्द बर्फ सी
कभी लिपटती है मखमली अहसास सी
कभी बिफर उठती है किसी बेदर्द सी
कभी झपटती है भूखे शेर की मानिंद
कभी ठिठक जाती है किसी नामर्द सी
