आज तेरे बाशिन्दे,
घरों, महलों,झोपड़ियों की चारदीवारी में क़ैद ।
खामोश अपने अपने में गुम,
चिड़ियों की चहचहाट के सिवा,
न कोई चिल्लपों, न कोई शोर शराबा,
पर फ़िज़ा में संगीत सा बिखरा है ।
सूरज चमकने लगा है बेझिझक
चाँदनी भी खिलखिलाने लगी है
तारों ने उतार फेंकी है मैली चादर
और नदियां खुशी से इठलाने लगी हैं
ऐ खुदा तू सच बता
ये तेरा करिश्मा है या क़हर
कि हर गली हर गांव
हर मोहल्ला हर शहर
बैठा है गुमशुम
अजीब सा है मंजर
सब लुट जाने का डर
इंसान डगमगाया सा है
बहुत घबराया सा है
पर कायनात मुस्कुराई है
या ख़ुदा तेरे खेल निरालेज़िन्दगी का खौफ देकर
शायद ज़िन्दगी लौटाई है
