रंग लगाना ऐसे कि खिल उठें रुखसार
गुलाल बेरुखी से लगे तो दर्द दे जाए
रंगों को बचाना कीचड़ की जलालत से
गुज़ारिश है होली सलीके से खेली जाये
उड़ा दें बेफिक्री से सारे ग़म रंगों के संग
गले लगकर वो शिकायतें भुला दी जाएँ
प्रेम के रंगों से करना रिश्ते सराबोर सब
सारे रिश्तों में नया रंग भर लिया जाये
#wandering_gypsy_rns
