होली के रंग मुए
बेलगाम आशिक जैसे
सिमटना जानते ही नहीं
बिखर के ही खुश होते हैं
इस बार होली में
जब भी रंग उड़ाना तुम
उन रंगों से भी
थोड़ा प्यार जताना तुम
धीरे से रंग लगाना
रुखसार पर अपने
मत बिखरने देना
समेट कर रखना रंगों को
रंगों के बहाने
खुद से भी प्यार करना तुम
