हे माँ दुर्गे 
अखंड ज्योति तुम 
अविरल पवन भी तुम 
निर्झर  झरना भी  तुम 
शिव की  जटा से बहती 
अविरल भागीरथी भी तुम 

हर प्राण की  ऊर्जा तुम 
हर  प्राणी की श्वास भी तुम 
कैलाश के हिम में  तुम 
घोर रात्रि के तम में तुम 
सूर्य की उष्णा में तुम 
चाँदनी की शीतलता तुम 
हर  मिठास में  तुम 
हर उल्लास में भी तुम 

हर पल हर क्षण में तुम 
सृष्टि के कण कण में तुम 
हे माँ,जग की कष्ट निवारिणी 
सृष्टि का कण कण जागृत कर  
संसार का क्षण क्षण संवार दो तुम