हे मधुबाला, प्राणप्रिये
यूँ हरो न मेरे प्राण, प्रिये
होगी नहीं कम कटु वचनों से
ये मेरी मधुमेह प्रिये.........
थोड़ा मीठा बोलोगी तो
मेरी मधुमेह नहीं बढ़ने वाली
मेरी थोड़ी चिंता है तो
प्रेम के बोलो दो बोल प्रिये.........
बढ़ जायेगा रक्तचाप मेरा
हर डाँट जो खाऊँ ऊँचे सुर में
रक्त बढ़े, रक्तचाप घटे
सुरीली अगर हो डाँट प्रिये.......
फ़िक्र और गुस्सा साथ-साथ
कैसे भला बनेगी बात
है फ़िक्र मेरी तो गुस्सा त्यागो
बन जायेगी सब बात प्रिये.......
मेरी थोड़ी चिंता है तो
प्रेम के बोलो दो बोल प्रिये.......
*मधुमेह (Diabetes)
*रक्तचाप (Blood Pressure)
#wandering_gypsy_rns
