हमारा भी एक वक्त था
हमारा भी एक दौर था
हम थे सिकंदर वक्त के
हमारा शोर चारों ओर था
सर झुकाए था ज़माना
हर कदम अपना फ़साना
क्या वो हमारा वक्त था
क्या वो हमारा दौर था
खुदा जाने किस घड़ी
मिल्कियत जाती रही
खामोशी ही साथ थी
गुमनामियों का दौर था
अब शुरू नए सिरे से करें
न अब गुमनामियों से डरें
खामोशियों को जुबां बक्शें
नया दौर अब शुरू करें
अपनी मिल्कियत खुद से
अपनी शख्शियत अपने लिए
खुद से ही है पहचान अब
ये अब एक नया दौर है
