झुलसती दुपहरी में
बेज़ान ज़ज्बात से हम
सुर्ख अंगारों सा रंग
गुलमोहर के फूल सी तुम
हम अपने अपने में सिमटे
गर्मी से झुलसी झाड़ियों से
फिर भी फूलों से लदालद
गुलमोहर के पेड़ सी तुम
गर्म मौसमों का मिजाज़ लिये
नीरस सूखी ज़मीं से हम
पूरी शिद्दत से बिखरती
गुलमोहर की छटा सी तुम
#wandering_gypsy_rns
