दोस्त होते नहीं पुराने कभी,न कभी होने देते हैं
गिरती पड़ती ज़िंदगी में वो यादें जिंदा रखते हैं

पतझड़ के बाद फूटती, नईं कोंपलों जैसे वो
रूखे सूखे मौसम में भी, नई उमंग ले आते हैं

दोस्त पुराने होते हैं, पुरानी बासमती की मानिंद
पास में हों तो बस वो, खुशबु बिखेरते जाते हैं

दोस्त होते हैं कुछ, पुरानी शराब की माफ़िक भी
उतरते ही नहीं जब वो, सर चढ़ कर बतियाते हैं

दोस्ती के रिश्तों में,कोई उम्मीदें नहीं होतीं मग़र
नाउम्मीदी के दौर में,वो बिन बुलाए आ जाते हैं