उसकी खुशबुओं से मैं लिपटता रहता हूं हरदम
गलती से जो महफ़िल में टकरा गया था मुझसे
अब इश्क के गलियारों में हैं चर्चे हमारे तमाम
ऐसे दीवाने इश्क की हमें उम्मीद न थी खुद से
ज़माने के दीवानों पे फ़िकरे कसा करते थे हम
अब दीवानगी हर दम,झलकती रहती है मुझसे
अब जाने क्यों आस पास मिलते हैं वही लोग
जिन्हें दीवानगी नहीं भाती फिकरे कसते हैं मुझपे
