तू धुँध सा ही आया था
और धुँध सा चला गया
अब धुँध में है बस तेरे
वज़ूद की महक बाकी
तू था तो धुँध में भी
मिल जातीं थी मंजिलें
अब भरी रोशनी में भी
राहें नज़र नहीं आतीं
पागल प्रेमी सी
लिपट जाती है धुँध जब
मेरी तनहाइयों में तब
कोई ख़लल नहीं होती
धुँध के इन अँधेरों से
अब कोई न उबारे मुझको
यहाँ तुमसे गुफ़्तगू होगी
तुमसे मुलाक़ातें होंगीं
#wandering_gypsy_rns
