असह्य ताप होगा धरती पर 

राख हो जायेंगे जंगल सारे 

धरती पर जब नीर न होगा 

तब क्या पश्चाताप करोगे 


बूँद बूँद को त्राहि-त्राहि और 

साँस भी लेना दूभर होगा 

पिघलने को हिम नहीं होगा 

तब क्या पश्चाताप करोगे 


दुःख की भी सीमा नहीं होगी 

कोई सुख जब पास न होगा 

आँखों में भी जब नीर न होगा 

तब क्या पश्चाताप करोगे 


शोषित न करो धरती माँ को  

है पश्चाताप तो ,सृजन करो 

सृष्टि को पोषित करके ही 

इस सृष्टि से सुख तुम पाओगे 




wandering_gypsy_rns