बातें करूँ दर्पण से जब भी
निहारता है मुझे घूर कर
मुस्कुराए गर सच कहूँ
है मुझे घूरता हर झूठ पर
अक्स को जब मैं निहारूँ
पढ़ लेता है मन को मेरे
जब भी भटक जाऊँ कहीं
वो चुरा लेता है नज़र
दर्पण ही है मेरा सखा
निंदक भी है सबसे बड़ा
मिला पाऊँ खुद से आँखे
फिर नहीं जमाने का डर
