दरकते ये पहाड़ हैं,हमारे गुनाहों के सबूत
हमारी बेरुखी है,दहकते जंगलों का सबब
कुछ दिखता नहीं,अपनी चाहतों के सिवा
सूखे झरनें सारे,आँखों से भी पानी ग़ायब
लोभ और लालच के दलदल में डूबा इंसां
अपने पैरों के नीचे,ज़मीं खोदने की तलब
संभला नहीं ये दौर तो,दौर वो भी आयेगा
पानी,मिट्टी और हवा, ज़हर बुझे होंगे सब
#wandering_gypsy_rns
