अभी तो उसकी आँख लगी थी
दुःस्वप्न बन तुमने घेरा उसको
वो मानवता की रक्षक थी
राक्षस बन तुमने रौंदा जिसको

अकथनीय अमानवीय अनर्थ था
कृत्य तुम जैसे राक्षस का
गिद्ध की मानसिकता लिये
भेड़िया बन कर नोंचा उसको

कैसे माँ अब गले लगाए
कैसे बहना राखी बांधेगी
कैसे पिता अब अपनाये तुम्हें
ईश्वर कैसे छोड़ेगा तुमको

तुमको भी गिद्ध ही नोचेंगे
भेड़िये जिंदा रौंदेंगें तुमको
लाठी ऊपर वाले की
चिथड़े चिथड़े कर देगी तुमको

#Wandering_gypsy_rns