तेरी उंगली पर जो स्याही है 

वो चाहे तो सरकार  बना दे 

वो चाहे तो सरकार बदल दे 


एक अकेली अपने दम पर 

देश की ये तक़दीर बदल दे 

देश की ये तस्वीर  बदल दे 


इसकी ताकत ज़ाया ना कर 

वोट तू देना सोच समझकर 

इस स्याही से किस्मत लिख दे 


दोष किसी को फिर ना देना 

फिर नहीं करना रोना धोना 

ये देश की पूँजी देश को दे दे 

           

ये देश तेरी भी जिम्मेदारी 

देश की प्रगति का चुनाव कर 

कर चुनाव तस्वीर बदल दे 


#wandering_gypsy_rns