Himalay Unnati Mission(HUM) is celebrating Himalaya Day along with every partner,associate,institution,organisation and individuals on 09th Sept. Do join us in celebrating the indomitable spirit of Himalayas...

पिता तुल्य हे देव हिमाला 
रक्षक भी तुम, दाता भी तुम 
भारत माँ का शीश हो तुम 
जन मानस का आशीष हो तुम 

हे हिमाद्री, उत्तुंग शिखर 
सारे गुणों की खान हो तुम 
रिसती अविरल,अमृत रसधारा 
मानव का प्राण दान हो तुम 

दुश्मन के आगे ढाल भी तुम 
दुश्मन के लिये तलवार भी तुम 
मेरे देश की शान भी तुम 
हम सबका अभिमान हो तुम 

नत मस्तक कदमों में तुम्हारे 
जन सर्वस्व का मान हो तुम 
तुम्हारी शान में हिस्सेदारी हो 
हम को ये वरदान दो तुम 

तुम्हारी शान में हिस्सेदारी हो 
हम (HUM) को ये वरदान दो तुम

#wandering_gypsy_rns