इक चेहरे में कई चेहरे 

मिजाज सबका जुदा जुदा 

मेरा आईना चटक गया 

या नज़र में मेरी खोट है 


ये रह रह के दर्द आए जो 

ये जो बावरा सा मैं फिरूँ 

हैं इश्क़ की नईं कोंपलें 

या गहरी ये कोई चोट है 


अब मेरे ख़ुदा, तू ही बता 

इसमें है मेरी क्या ख़ता

ग़र मंज़िलें भी दूर हैं और

ख़्वाहिशों का बोझ है 


क्यों है ये दुनिया संगदिल

क्यों हैं दिलों में दूरियाँ 

ख़ून का रंग तो है एक ही 

फिर क्यों अलग सी सोच है