सर्द बर्फीली चोटियों पर 
सीमा पर गश्त के बीच 
चाय से उठती गर्म भाप 
अहसास दिलाती है उसे
रिश्तों की गर्माहट का 

बहुत सलीके से 
होंठों से लगा कर  
वो भेजता है  
गर्म बोसे का पैग़ाम
सुदूर कहीं
किसी बहुत अपने को 

चंद पलों के लिये
सारी चिंताओं से परे 
चाय के प्याले में 
सिमट आती है
तमाम ज़िंदगी उसकी

#wandering_gypsy_rns