धवल सी चुनर उढ़ाकरतारों के गोटे सजाकररात्रि का श्रृंगार करतीचाँदनी चंचल निगोड़ी
रात शरमाई सी बैठीअपने अपने में गुमसुमकरती उससे ठिठोलीचाँदनी चंचल निगोड़ी
सहेली के श्रृंगार कोरात्रि के श्यामल बदन कोअपने चाँद सी सजातीचाँदनी चंचल निगोड़ी
#wandering_gypsy_rns