रात है लंबी,
और वो अकेला
चाँद बेचारा,बिरह का मारा
सारे तारे,
मिल जुल रहते
पास न उसके कोई सितारा
सीने में दबाये,
दुःख सब अपने
जाने किसे ढूँढे,घूमे जग सारा
देखे हर कोई
चाँद का चेहरा
टूटे दिल का कौन सहारा
काटे रात,
बिरह की अकेले,
ओस के आँसू रोकर हारा
चाँदनी का,
लिबास ओढ़ कर
फिर भी दूर करे अँधियारा