ये जो थम गई सी सांसे हैं
गमों के कुहासे में कहीं
रुक गए से जो ये लम्हे हैं
हंसी जो गुम गई है कहीं
नई सुबह है, कर लें शुरू
इक ताजा नया सफर हसीं
जी लेते हैं जिंदगी फिर से
छोड़कर वो गम पीछे कहीं
चलो इक नया आसमां ढूंढे
नई रोशनी ढूंढते हैं यहीं
खनकती हंसी ढूंढ लाते हैं
जी खोल कर जी लेते हैं यहीं
