धरती पर जब नीर न होगा 

तब क्या पश्चाताप करोगे 


असह्य  ताप होगा धरती पर 

राख  हो जायेंगे  जंगल सारे 

पिघलने को हिम नहीं  होगा 

तब क्या पश्चाताप करोगे 


बूँद बूँद को  त्राहि-त्राहि और 

साँस  भी  लेना  दूभर  होगा 

आँखों में भी जब नीर न होगा 

तब  क्या पश्चाताप करोगे 


कुछ करना है तो आज करो 

पश्चाताप भी, सृजन भी 

सृष्टि को पोषित करके ही 

सृष्टि से सुख तुम पाओगे 


wandering_gypsy_rns