फैलाई बाहें लाल किले ने
सिमटा प्रांगण में भारत सारा
माथे पर लहराया तिरंगा
गोद में भर के भारत सारा
जामा मस्जिद की अज़ान और
जैन मंदिर के आजाद परिंदे
संगीत बिखेरे मंदिर की घंटियां
और अरदास से गूंजे गुरुद्वारा
भारत का हर रंग उजागर
अपनी संस्कृति सिमटी है यहां
हर धर्म, हर जाति यहां पर
हर दिल में जगा है भाईचारा
कांधे से मिलाकर कांधे हम
नव युग का निर्माण करें
सारी दुनियां में लहराएं
भारत का परचम ये प्यारा
