बारिश के सुहाने मौसम में
भूली सी कहानी याद आई
वो भूले बिसरे से कुछ लम्हें
कोई बात पुरानी याद आई
सोंधी सोंधी ख़ुशबू में लिपटी
इक टीस पुरानी याद आई
घुमड़ती अँधियारी बदली में
इक शाम सुहानी याद आई
वो सावन के झूले याद आये
वो लंबी पींगें याद आईं
चेहरे को छूती बारिश की बूँदें
अश्क़ों की मनमानी याद आई
