कितने घर उजड़े,
कितने क़ुर्बान हुए
कितनों ने फ़ाके किए
कितनी ग़ुरबत में जिये

इस आज़ादी को तुम
कभी हल्के में मत लेना

चंद सिक्कों के लिये
झूठी शोहरत के लिये
किसी झूठे वायदे के लिये
छोटे से फ़ायदे के लिये

इस आज़ादी को तुम
फ़िर से कहीं खो न देना

#wandering_gypsy_rns