साँझ ढले और दिन थक जाये
अँधियारे फिर घिर घिर आयें
उमड़ घुमड़ कर यादें तेरी
दिल में मीठी सी टीस जगाये
चैन पड़े जब जगती रातों में
फिर दबे पाँव तेरी यादें आयें
नींद से लड़ती पलकों पे बैठे
सपनों को धीरे से सहलायें
अँधियारों में सपनों की रोशनी
नूतन सी इक राह दिखायें
नई सुबह की नईं किरण फिर
आशाओं के दीप जलायें
