मेरी अनकही बातों को समझने वाले
है तुझसे मोहब्बत मैं बताऊँ कैसे
खूब वाक़िफ़ है मेरी नस नस से तू
क्या तुझसे छुपाऊँ और बताऊँ कैसे
तू आईना,मैं अक्स एक गुमसुम सा
ख़ुद को भला मैं तुझमें तराशूँ कैसे
अपनी मोहब्बत का बयाँ कैसे करूँ
वो तुझमें है,ये तुमको बताऊँ कैसे
झाँक लेता है तू गहरे दिल में मेरे
तुझसे फिर मैं आँख मिलाऊँ कैसे
बिन कहे जो गिरा नज़रों से तेरी
कह के भी फिर ख़ुद को उठाऊँ कैसे
