अपने सपने रखना सिरहाने 

कुछ औरों के सपने पूरे करना 

सुनना अब बस बातें मन की 

अबकी बार नया कुछ करना 


दुनियाँ को देखना नईं नज़र से 

दिल को देना कोई सीख नईं 

मन पर पसरी धूल हटाना 

मन हल्का हो,ऐसा कुछ करना 


नईं सुबह है नईं रोशनी 

है सूरज की हर किरण नईं 

नया साल है,नईं उमंगें 

कुछ रोशन हो,ऐसा कुछ करना 


सरपट भागा,निकल गया 

वक़्त तुम्हारा अब तक का 

अब थोड़ा थमना,थोड़ा रुकना 

थोड़ी ख़ुद से भी बातें करना 




नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ…..

wandering_gypsy_rns