सजा देख महाभारत का रण,
थर थर काँपे अर्जुन का मन,
सम्पूर्ण बदन है टूट गया ,
गाण्डीव हाथ से छूट गया ।
माधव पूछे क्या हुआ पार्थ ,
शीघ्र कहो सब कुछ यथार्थ ।।
फिर पार्थ उन्मन होकर बोला ,
कान्हा के आगे मन अपना खोला।
हे कृपानिधान हे मधुसूदन,
दुविधा मे पड़ गया मेरा मन।
कल जिनकी गोद मे खेला हूँ,
कैसे लडूं उनसे मोहन ।
घर की तरफ मोड़ दो रथ ,
नहीं करना अपनो का वध ।
क्या करूँगा मैं बनकर महान ?
क्या मिलेगा लेकर कौरवो के प्राण ?
कैसे करूँ भीस्म पे प्रहार ?
कैसे करुँ गुरुद्रोण का संहार ?
नहीं भोगना धरती का सुख,
जो देके मिले बड़ी माँ को दुःख ।
प्रश्नो की गांठे सुलझाओ कान्हा ,
आगे क्या करुँ बताओ कान्हा ?
मंद मंद माधव मुस्काए,
अर्जुन के थोड़े निकट है आए ।
फिर हुआ शुरू गीता का ज्ञान ,
सृस्टि चक्रों का हुआ अर्जुन को भान।
देह वस्त्र का रूप है,
आत्मा अमर स्वरूप है ।
जन्म हुआ तो मरण भी होगा,
सृजन हुआ तो क्षरण भी होगा।
कौन द्रोण है, कौन भीस्म है ,
सब मुझसे जन्मे मुझमें दीप्त है।
मैं ही हूँ ये अनंत गगन ,
मैं ही हूँ ये बहती पवन।
मैं ही हूँ सृस्टि का नायक ,
मैं ही हूँ भाग्य विधायक ।
मैं हूँ वर्तमान, भविष्य और भूत,
नहीं कोई युग जिससे मैं अछूत।
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन,
इस मन्त्र को अपनाकर पोंछ अपने नयन ।
नि:स्वार्थ हो के कर अपने काम को,
छोड़ सारे मोह और त्याग दे परिणाम को।
अर्जुन कुछ क्षण अवाक रहा,
फिर कृष्णा से वो बोल पड़ा।
हे देवकीनंदन कैसे मैं जानूं,
कौन हो तुम कैसे पहचानूं।
तब दिया श्याम ने दिव्य नेत्र,
विराट रूप मे ढँक गया कुरुक्षेत्र।
अर्जुन थोड़ा हैरान दिखा ,
जब हरिमुख मे ब्रह्माण्ड दिखा।
वासुदेव का रूप देख कर,
परन्तप बैठा हाथ जोड़कर।
कलम छोड़ हाथ जोड़े विजय ,
और बोले नारायण कि जय।।
अब पार्थ उठा तनकर ,
सबको मारूंगा गिनकर ।
धर्म के लिए लडूंगा मैं,
दुश्मन का अंत करूंगा मैं।
आँखों मे अंगार लिए अर्जुन ने शुरू प्रहार किये ।।
