प्रेम है सरस, सरल और निश्छल जीवन में उमंग भरे यह हर पल प्रेम जो है निर्विकार और निर्बन्ध सात फ़ेरो के बन्धन में जाता है बन्ध l अन्जान अपरिचित दो परस्पर मिले खूबी-कमी को किया स्वीकार,ना रहे गिले स्नेह-प्यार से सींचा घर- आंगन किलकारियाँ गूँजी, खिले सजनी -साजन ll वक़्त बीता, पर हर लम्हा था मैं जुड़ा जीवन पथ में कई मोड़ आये, साथ मुड़ा तुम मेरी हमनवां, मेरी प्रेयसी मेरी हमसफ़र तुम एक रूपसी l वर्ष दर वर्ष प्रेम होता प्रगाढ़ वट वृक्ष की जड़ सी पड़ती जाती गाँठ मुबारक हो तुम्हें विवाह की वर्षगाँठ मुबारक हो तुम्हें विवाह की वर्षगाँठ l l