मेरी जीवनसंगिनी, मैं तुम ,तुम हम परिणय सूत्र में बंध एक साथ रखे कदम .
मिलना हमें पूरा कर गया जीवन में रस भर गया विचार हमारे अपने थे संस्कार हमारे अपने थे व्यक्तित्व का अनोखापन अपना था घर बसाना एक सपना था जीवन अनिश्चित था पर मन में संशय न था तर्क-वितर्क के लिए छूटा कोई विषय न था समय जब विपरीत हुआ तब भी हममें प्रीत रहा सामंजस्य के सुर में संगीत रहा . चलते रहे बढ़ते रहे पता ठिकाना बदलते रहे
साल दर साल बीतते रहे प्यार से हम भींगते रहे . फूल हमारे आंगन में खिले हम दोनों को खुशियां मिले चलें हम साथ साथ लेकर हाथो में हाथ . जिंदगी में हमेशा रहे खुशियों की वज़ह मुबारक तुम्हें शादी की सालगिरह मुबारक तुम्हें शादी की सालगिरह I

