सिखाने से पहले ही इम्तिहान लेना,
तुजुर्बे, ये तेरा तरीका गलत है!
स्कूलों में हमने पढ़ा जो अभी तक
अभी तक हमें उस तरीके की लत है!
परीक्षा से पहले सिखाते थे हमको
हर इक मापदंड वो दिखाते थे हमको!
कठिन इस तरीके से 'ढ़िल्लों' की गत है
बदल लो तरीका सभी का ये मत है!
सिखाने से पहले ही इम्तिहान लेना,
तुजुर्बे ये तेरा तरीका गलत है।

