इश्क़ के दर एक दफ़ा सभी को जाना होता है
जिंदगी का ये उसूल सभी को निभाना होता हैं|
वो दिखा एक मोड़ पर, तो सारे रास्ते बदल गए
गुज़रे न जहाँ से कभी अब वही से आना जाना होता है
बढ़ने लगे हैं तालुकात परिंदों से छत्त पर तुम्हारे,
मालूम हैं सबको ये उसे देखने का बहाना होता है|
ये इश्क में फ़क़त लफ़्ज़ों से काम नहीं बनता
सहाब थोड़ा प्यार तो आँखों से भी जताना होता है|
- VAAHI


