ऐसा हो सकता है,
बरसों बाद किताबों को निकाल साफ करते मेरा दिया खत गिर पड़े!ऐसा हो सकता है,
एक हार गया बाप छह फीट की रस्सी को धीरे धीरे कर नाप डाले!
ऐसा हो सकता है,
भाई की कॉलेज की फीस देने को बहन मुस्कुराते हुए खुद को बेच दे!
ऐसा हो सकता है,
माँ बाप को वृद्धआश्रम छोड़ने जाते लड़के का बेटा उसका हाथ छोड़ दे!
ऐसा हो सकता है,
हर वक़्त मुस्कुराता लड़का तुम्हारे मुड़ते ही चुपके दे आँसू पोंछ लेता हो!
ऐसा हो सकता है,
रोटी जल जाने पे माँ से झगड़ता लड़का माँ के हाथों पे पिता के दिये निशान देख ले!
ऐसा हो सकता है,
हमेशा सर झुकाये रहने वाली लड़की ने अपनी माँ को घर घर काम करते देखा हो!
दुख अक्सर आवाज नहीं करते...


