याद है कि दिल से अब जाती नहीं,
हँसता हूँ पर हँसी मुझे आती नहीं।
चेहरा नज़र आता है उसका हर तरफ़,
रैन जागूँ, नींद मुझे आती नहीं।
कुछ न कहा, फिर भी सब कह दिया,
दिल के जज़्बात आँखों से बता दिया।
मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द का दरिया है,
ख़ुद को रुला के दुनिया को हँसा दिया।
मन के मंदिर से यूँ रूठ के ना जा,
मेरे दिल के ख़ज़ाने को यूँ लूट के ना जा।
तेरे आने की राह तकते 'विद्या' की उम्र गुज़री,
ख़्वाबों की डाली से यूँ टूट के ना जा।
