भंवर में जब फंसे नौका, तो

तुम पतवार बन जाना।

उलझन में रहूं जब मैं, तो

तुम उलझन को सुलझाना ।

होकर यूं खफा मुझसे,

कभी तुम दूर न जाना।

रहूं जब भी मैं तन्हा, तो

तुम संसार बन जाना।

हो जो तुम, वही हूं मैं ,

तुम्हीं में मुझको मिल जाना।

बस इतनी है गुजारिश कि,

मुझे तुम भूल न जाना।