न्याय! कभी होता था ,

अब तो बस व्यापार है।

कई पुनर्जन्म होते पीड़ित के,

न्याय की ऐसी रफ्तार है।

न्याय! नहीं होता है,

न्याय तो केवल बिकता है।

प्रमाणों की कसौटी पर,

धनी ही बस टिकता है।

आतंकी के लिए अदालत,

आधी रात खुल जाती है ।

एक बेचारे असहाय का जीवन,

सुनवाई बिन घुन जाती है।

तारीखों के कटघरे में ,

गरीबों की उम्र गुजरती है ।

न्याय- मंदिर की चौखट पर ,

गरीब की रूह सिसकती है।

विद्याधर